लोरमी में देवी भागवत कथा सुनने पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कथावाचिका लक्ष्मी साहू का किया अभिनंदन
बिलासपुर /लोरमी l जिला रिपोर्टर अश्वनी यादव l मसना-मसनी स्थित प्राचीन भैंसासुर मंदिर में आयोजित संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के षष्ठम दिवस छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने विधिवत कथा श्रवण कर धर्म और अध्यात्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने कथावाचिका श्रीमती लक्ष्मी साहू को प्रणाम कर उनके धार्मिक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में देवी महात्म्य और आध्यात्मिक प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जा रहा है, जिससे कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। उपमुख्यमंत्री के कथा श्रवण के लिए पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।


तखतपुर विधानसभा की बेटी कर रहीं धर्म का प्रचार-प्रसार। कथावाचिका श्रीमती लक्ष्मी साहू मूलतः तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरकेना की निवासी हैं। वे श्रीमद् देवी भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन के महत्व से अवगत करा रही हैं। कथा में देवी की महिमा के साथ सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सदाचार के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने और सनातन परंपराओं के संरक्षण की प्रेरणा दे रहा है।



Thanks for explaining brittle nails alongside good hygiene practices.