थाना सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद, एक नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹92,000 है। इस कार्रवाई में कुल 4 वयस्क आरोपियों और 1 अपचारी बालक सहित 5 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पहला मामला (अपराध क्र. 852/2026): प्रार्थी आशु कुमार यादव की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने संदेही मयंक उपाध्याय (21) एवं हर्ष वैष्णव (19) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक बरामद की।

दुसरा मामला (अपराध क्र. 981/2026): प्रार्थी नितेश महलांगे की बजाज पल्सर (कीमत लगभग ₹80,000) चोरी के मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक सिंह (22), अखिलेश्वर कीर्ति (20) और 1 अपचारी बालक को पकड़ा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में की गई इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक गणेश राम महिलाएंगे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पांडे, आरक्षक नर्मदा साहू और पवन बंजारे की सराहनीय भूमिका रही। बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


