पुरानी रंजिश पर चाकू से वार करने वाले 4 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
कोटा (बिलासपुर): थाना कोटा क्षेत्र के डोंगरिपारा में पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने वाले चार आरोपियों को कोटा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, लकड़ी का डंडा और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (CG 11 BQ 7102) बरामद की है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और ‘चेतना अभियान’ के तहत अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की गई है।

दिनांक 26.10.2026 की शाम प्रार्थी जब अपनी पिकअप बनवाने शिव वेल्डिंग दुकान गया था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी कोमल साहू, नितेश साहू और गिरिजा शंकर दुबे वहां पहुंचे। आरोपियों ने प्रार्थी को पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। कोमल साहू ने चाकू से कई वार किए, जिसे प्रार्थी ने हाथ से रोककर बचाया, वहीं गिरिजा शंकर दुबे ने डंडे से मारपीट की
कोमल साहू (22 वर्ष) नितेश साहू (26 वर्ष)देवेंद्र साहू (21 वर्ष)गिरिजा शंकर दुबे (32 वर्ष) (सभी निवासी कोटा, जिला बिलासपुर)
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 109(1), 3(5), 61 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।




Login is super quick and the dashboard is very intuitive. I can get to my favorite games in seconds. Great job on erabet88login