चौकी मोपका (थाना सरकंडा) पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूने मकान में चोरी करने वाले 5 आरोपी और 1 अपचारी बालक गिरफ्तार, 2 लाख रुपए का मशरूका बरामद
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के थाना सरकंडा अंतर्गत चौकी मोपका पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले और चोरी का सामान खरीदने वाले कुल 5 आरोपियों सहित 1 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लगभग 2,00,000 रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और हाथ घड़ी बरामद किए गए हैं।

प्रार्थी नीरज सूर्या, निवासी ग्राम बिजौर (चौकी मोपका) ने 25 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका परिवार 21 अक्टूबर से चकरभाठा गया हुआ था। 25 अक्टूबर को जब वे वापस लौटे, तो उनके घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोरों ने अलमारी और लॉकर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन और हाथ घड़ी चोरी कर लिए थे।
मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही आरोपियों की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले सुनार/व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
अयान खान (21 वर्ष), निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती, हाल मुकाम- बिजौर दिव्यांश लश्कर (19 वर्ष), निवासी ग्राम बिजौर नेतराम साहू (24 वर्ष), निवासी बेहतराई अटल चौक, सरकंडा राजा सोनी (30 वर्ष), निवासी शांति नगर तिफरा, सिरगिट्टी समीर बघेल (27 वर्ष), निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती, हाल मुकाम- बिजौर1 अपचारी बालक
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और हाथ घड़ी समेत कुल ₹2,00,000 का मशरूका शत-प्रतिशत जप्त कर लिया है। सभी आरोपियों और अपचारी बालक को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई में चौकी मोपका और थाना सरकंडा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।




Solid platform with a very professional feel. I feel safe depositing my funds here. Cheers to armorbet78.