दल्लीराजहरा में पुलिस बनकर ठगी, बुजुर्ग महिला से एक लाख की सोने की चैन-लॉकेट लूटी
बालोद दल्लीराजहरा, 27 अक्टूबर 2026*
दल्लीराजहरा में ठगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया। वार्ड क्रमांक 04 टेबलर सेट राजहरा निवासी 65 वर्षीय द्रौपती बाई तिवारी से लगभग 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट, कीमत 8 वर्ष पुरानी कीमत करीब 1,00,000 रुपये, छल से लूट ली गई
घटना इस तरह हुई –
प्रार्थिया द्रौपती बाई आज सुबह करीब 10.00 बजे अपने घर से बीएसपी अस्पताल दवाई लेने गई थीं। 11.00 बजे दवाई लेकर वापस वार्ड 04 की ओर आ रही थीं। नगर पालिका के पास वार्ड 04 रोड पर एक लड़का मोटर साइकल में बैठा था और दूसरा उसके पास खड़ा था!

दोनों ने महिला को रोककर कहा – “रुको आंटी, शीला का मर्डर हो गया है, सोना-चांदी चोरी हो गया है, हम पुलिस वाले हैं। चेकिंग चल रही है, आप भी अपनी सोने की चैन और लॉकेट उतारो
महिला ने मना किया तो ठगों ने एक और साथी को बुलाया जिसने खुद अपनी चैन निकालकर पेपर में लपेटने का नाटक किया। फिर महिला से भी उसकी पुरानी इस्तेमाल की हुई सोने की चैन और लॉकेट उतरवा लिया, पेपर में लपेटा और कहा कि इसे बैग में रखो और घर जाओ।
महिला कुछ आगे जाकर जब पेपर खोलकर देखी तो उसमें उसकी चैन नहीं थी। वापस लौटने पर दोनों ठग मोटर साइकल से भाग चुके थे।



पीड़िता की शिकायत पर थाना दल्लीराजहरा में धारा 204, 319(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रास्ते में खुद को पुलिस बताकर जेवर उतारने को कहने वाले किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और तुरंत 112 या थाने को सूचना दें।



