बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर प्रबुद्धजनों की नागरिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पं.देवकीनंदन दीक्षित सभागृह लाल बहादुर शास्त्री शाला बिलासपुर में भाजपा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि कुछ मुठ्ठी भर ताकतें देश में अराजकता फैलाने में लगी हुई है, जिन्हें देश की संवैधानिक संस्थाओं माननीय न्यायालय, संविधान संसद किसी पर भरोसा नहीं है और वे इन सभी की आलोचनाओं में जुटे हुए है, और मीडिया को भी संदेह के दायरे में ला दिया है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता ने क्यों नकार दिया है, इस पर उन्हें गंभीरता से विचार और चिंतन करना चाहिये उन्हें अपनी हार के कारणों का विश्लेषण कर आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत की रगो में कूट-कूट कर प्रजातंत्र का भाव भरा हुआ है। हमारे देश में विपक्ष का एक मात्र ध्येय सभी एकजुट हो जाओ और देश में अराजकता फैलाओं है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अराजकता के दंश को हमने झेला है। जेएनयू भी इसका एक प्रमुख केन्द्र है।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी नीतियों गलतियों की विपक्ष आलोचना करें। इसके लिये विधानसभा लोकसभा न्यायालय भी है। हमारे देश में लोकतंत्र में काफी अच्छी व्यवस्था है। लोकतंत्र में हमें सभी प्रकार की आजादी मिली हुई है। इसका नाजायज फायदा उठाते हुए देश में किसने आपातकाल लगाया था, यह हम सभी जानतें है, और इसे सभी लोगो ने देखा कैसे लोगो का दमन किया गया। लोकतंत्र की हत्या को सभी ने देखा है।
आपातकाल के बाद देश में हुए चुनावों में जनता ने चुनाव लड़ा, फिर जनता सरकार आयी यह लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि भारत का गौरवशाली वैभवशाली इतिहास रहा है। आज दुनिया आपकी मुठ्ठी में है। आपको याद होगा सोमनाथ मंदिर को लूटने 17 बार मोहम्मद गोरी को आना पड़ा। बाहरी आक्रमणकारी हमारे देश को लूटने हमारे वैभव संपन्नता को देखकर लूटने आते थे। पूरे विश्व में भारत एक आदर्श देश के रूप में सर्वमान्य था। विदेशी आक्रमकताओं के कारण हमारे देश को सैकड़ों वर्षो तक पराधीनता का दंश झेलना पड़ा है। हमारे पुरूषार्थ को कमजोर कर दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक शेर का बच्चा सियांरो के साथ रहते वैसा ही बन गया, किंतु शेर का सानिध्य पाते ही वह फिर से शेर बन गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1991 में जब देश का सोना गिरवी रखा गया। सोना गिरवी रखने का मतलब दिवालिया होना होता है, लेकिन जब 2014 का समय आया तब देश को एक लक्ष्य के साथ दिशा मिली। भारत के 100 वर्ष पूर्ण होने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नई नीतियों के भारत को विकसित भारत के संकल्प के साथ एक नई दिशा मिली। आज हमारा देश विश्व में 14 वें नंबर से बढ़ कर 4थें नंबर पर स्थापित हो गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही एक लक्ष्य बना कर नई नीतियां बनाई गई और देश को नई दिशा दी। यह हमारे देश के प्रतिभाशाली लोगों के पुरूषार्थ की सोच है, फल स्वरूप विश्व में भारत अग्रणी स्थिति में है। विकसित भारत 2047 हजारा संकल्प है। हमें इसके लिये क्या करना है इसकी रूप रेखा तैयार कर नीतियां बनाई गई है। हम सभी मिलकर इसे मूर्त स्परूप प्रदान करेंगे। हमारा देश आज एक योग्य व्यक्ति के हाथों सुरक्षित है। हम हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो चुके है। आपरेशन सिंदूर ने पूरे विश्व को संदेश दिया कि भारत एक सशक्त विकसित आत्मनिर्भर और सुरक्षित राष्ट्र है। सुरक्षा की दृष्टि से हर मायने में आज एक सक्षम राष्ट्र है।
श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में आगे कहा कि ये लोग सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक का प्रमाण मांगते है जबकि पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य क्षमता को देखा है पूरे विश्व में कभी भी ऐसा प्रमाण मांगने का कोई उदाहरण नहीं है। आज केरल एवं तमिलनाडु में इनके समर्थन से सरकार चल रही है उन्होंने भी इवीएम को जायज बताया है। ये सभी राज्यों में हारते गये तो देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहें है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से अपील की कि ऐसे अराजकता फैलाने वालो से सतर्क रहें ये देश में भ्रम फैलाने में जुटे हुए है। इसके भ्रम में आप लोग न आये। देश में लोकतंत्र और जनता ही सर्वोपरि है, वह जिसे चाहेगी सत्ता में बैठाती है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि देश में विपक्षी दल किसी भी प्रकार से अराजकता फैला कर देश के विकास को अवरूद्ध करना चाह रहें है। उन्हें लोकतंत्र संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। उनका उद्देश्य केवल भ्रम फैलाना है अतः उनसे सतर्क रहने का आव्हान किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल व आभार मध्य मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पाठक ने किया। इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, केके शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पाठक, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, वैभव गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, विजय ताम्रकार, राजेश मिश्रा, प्रबीर सेन गुप्ता, योगेश बोले, आशीष गुप्ता, अरूणा दीक्षित, रंगा नादम, शिवप्रताप साव, दिनेश देवांगन, अंचल दुबे, सोनम साहू सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।



