आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्राम मटियारी में लगा निशुल्क चेस्ट एक्स-रे शिविर
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का 100 दिवसीय निश्चय निरामय द्वितीय चरण के अंतर्गत मटियारी में क्षय उन्मूलन (टीबी) कार्यक्रम के तहत निःशुल्क चेस्ट एक्स-रे और बी.पी.,शुगर, hiv ,सिफलिश, व जनरल चेकअप कर निशुल्क दवा वितरण किया गया। इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से 200 अधिक लोगों ने भाग लिया और बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



शिविर के दौरान गांव के हितग्राहियों ने निःशुल्क चेस्ट एक्स-रे जांच का लाभ उठाया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य फेफड़ों और छाती से संबंधित बीमारियों, विशेष रूप से टीबी (तपेदिक) की समय पर पहचान करना है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, रोग की जल्द पहचान होने से मरीजों को तुरंत आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे टीबी उन्मूलन अभियान को और गति मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना व टीबी के प्रति जागरूक करना है। ग्रामीणों ने इस प्रयास को जनहितकारी बताते हुए इसकी सराहना की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मटियारी सरपंच सतीश केसर जी पंच कृष्णा यादव सरोज शिकारी कपील शिकारी जय टाइगर संतोष केसर सुरेंद्र जायसवाल राजेंद्र अग्रहरि उपसरपंच भारतगिरि गोस्वामी भाजपा के जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. ब्रजकिशोर अग्रहरि जी, ,डीटीओ शर्मा जी रेडियोग्राफर श्री वीरभद्र जी,RHO सोहन कुम्भकार जी, ANM लता प्रभाकर जी,STS सरोजनी करियारे जी, मितानिन और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




