फार्म हाउस का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
कांकेर, 01 नवंबर 2026 — थाना चारामा पुलिस ने फार्म हाउस को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 2 शातिर आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका (करीब 1 क्विंटल कुसमी लाख, मोटरसाइकिल, लोहे की रॉड और टूटा ताला) बरामद कर लिया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2,30,000 रुपये है।

प्रार्थी बुद्धदेव नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अक्टूबर 2026 को चावड़ी स्थित उनके फार्म हाउस के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 1 क्विंटल धुला हुआ कुसमी लाख (कीमत 2 लाख रुपये) चुरा लिया है। इस पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 228/26 धारा 331(5), 305(a), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही देवराज माहला और टिकेश्वर माहला (दोनों निवासी चावड़ी) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 98 किलो कुसमी लाख से भरी 2 प्लास्टिक बोरियां, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, टूटा ताला और 30,000 रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों को न्यायालय में पेश किया है।





This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place