दीपावली पर छत्तीसगढ़ के 4670 परिवारों को पक्के मकान की सौगात
बिलासपुर, संवाददाता:अश्वनी यादव। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के शहरी गरीब परिवारों के लिए दीपावली पर बड़ी सौगात मिली है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) घटक के अंतर्गत प्रदेश के 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में 4670 नए आवासों को स्वीकृति प्रदान की है। इस मंजूरी के साथ ही प्रदेश में योजना के बीएलसी एवं एएचपी घटकों को मिलाकर अब तक कुल 76 हजार 86 आवास स्वीकृत हो चुके हैं।
नई स्वीकृति से बीएलसी घटक में स्वीकृत आवासों की संख्या बढ़कर 60 हजार 623 हो गई है, जबकि भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) घटक के तहत पहले से 15 हजार 463 आवास स्वीकृत हैं। केंद्र सरकार की इस मंजूरी से हजारों शहरी जरूरतमंद परिवारों का अपने पक्के मकान का सपना साकार होने की उम्मीद मजबूत हुई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवीन स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबके लिए आवास के संकल्प को छत्तीसगढ़ में तेजी से साकार किया जा रहा है। राज्य सरकार हर पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने संबंधित 84 नगरीय निकायों को हितग्राहियों के आवास निर्माण में हरसंभव सहयोग देने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर शहरी गरीब को अपना घर उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।






Pour des informations sur open eyes in photo online, notre page
AI Swap Face est https://aiswapface.ai/fr/open-eyes-photo/. Nous gérons cette ressource.
Pour un résultat net, utilisez une photo source bien éclairée,
avec un angle de visage proche de celui de la photo cible.