लिंगियाडीह आंदोलन 347दिनो से लगातार बैठै सैकड़ो महिलाएं
: लिंगियाडीह आंदोलन 347दिनो से लगातार बैठै सैकड़ो महिलाएं
गरीबों असहायों एवं यहां के रहवासियों के साथ अन्याय कर रही है भाजपा सरकार– महेंद्र गंगोत्री
बीजेपी नेताओं के पास फीता काटने और वोट मांगने के लिए बहुत समय लेकिन लोगों के दुःख दर्द सुनने के लिए 1मिनट का भी समय नहीं है!
लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन का 347 दिनों से चल रहा है जिसे आज समर्थन देने जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री पहुंचे इन्होंने कहा कि गरीबों के आसियानों को उजाड़ने भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह सरकार एक तरफ विकास के नाम पर वह वाही लूटने का प्रयास कर रही है वहीं दूसरी और लिंगियाडिह में सालों साल से रह रहे गरीबों मजदूरों को गार्डन एवं व्यवसायिक परिसर बनाने के नाम पर उन्हें हटाने का प्रयास कर रहे हैं गंगोत्री ने आगे कहा कि यह भाजपा सरकार वोट चोरी करके सरकार बनाई है अब समय आ गया है कि इन्हें सत्ता से बाहर किया जाए इन्होंने इस आंदोलन को जब तक गरीबों के साथ न्याय न हो तब तक आंदोलन जारी रखने को कहा।
पूर्व बेलतरा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू डब्बू ने कहा कि यह आंदोलन उचित है
कुशासन राज्य में दमनकारी नीति बंद करने की मांग की इन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से त्रस्त इंसान को दवा इलाज की जरूरत पड़ती है पर मानसिक रूप से त्रस्त लोगों को पानी बिजली और मकान की आवश्यकता होती है।जो लिंगियाडीह को चाहिए।
किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि यहां के बीजेपी विधायक सांसद एवं महापौर को यहां के लोगों से वोट मांगने आने के लिए और फीता काटने आने के लिए समय है लेकिन यहां के लोग अपनी घर बचाने के लिए 347 दिनों से धरने पर है उनसे मिलने आने के लिए समय नहीं है। साथ ही निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी लोग भी बीजेपी आरएसएस सरकार के दबाव में एक पार्टी विशेष को ही महत्व देकर चल रहे है जो कि अत्यंत निंदनीय कृत्य है।
पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष साखन दर्वे ने कहा कि 345 दिनों से गरीब अपने हक की लड़ाई के लिए भूखे प्यासे बैठे हैं जब इनके पास से आवास पट्टा के नाम पर पैसा जमा कराया गया है फिर भी पट्टा नहीं मिला जो अन्याय है।

पार्षद दिलीप पाटिल ने अपने संचालन भाषण में कहा कि इस वार्ड में कांग्रेसी पार्षद होने से भाजपा अन्याय अत्याचार कर रही है और यहां रह रहे गरीबों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़े हैं।
डॉ रघु साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि यह लंबे आंदोलन को क्रांति के रूप है 130 परिवार की लड़ाई अब पूरे जिले की लड़ाई हो गया है।
इस आंदोलन में प्रमुख रूप से एनएसयूआई के प्रमुख रंजेश सिंह,शाहनवाज खान, श्रीमती यशोदा पाटिल ,संतोषी, सहोदर निर्मलकर, संध्या, अन्नपूर्णा ध्रुव, सुखमति बाई, पिंकी देवांगन, प्रीति साहू, लता देवांगन, ललिता मानिकपुरी, रामबाई मानिकपुरी, कुमारी कश्यप, साधना यादव, कल्पना यादव, बुधवारा अहिरवार, जानकी देवांगन, कुंती प्रजापति, जानकी गोंड, जानू गोंड, मथुरा सूर्यवंशी, जमुना सूर्यवंशी, पिली बाई चौहान, सुशीला दुर्गा श्रीवास, अनीता, लीला, उर्मिला पाटिल, सीता केंवट, सोनिया केंवट, कौशिल्या मानिकपुरी, अनुपा श्रीवास, शिवकुमार देवांगन, अर्पणा पटेल, कुमारी रजक, चंद्रकली केंवट, शीला सिंह, पुष्पा देवांगन, सरस्वती देवांगन, राजकुमारी देवांगन, जयकुमार अहिरवार, चंद्रमा अहिरवार, नंद कुमारी देवांगन, गायत्री देवांगन, मालती मानिकपुरी, सावित्री यादव, सावित्री साहू, दिनेश यादव, सविता डे, रूपा डे, वंदना डे, शिवकुमारी साहू, प्रशांत मिश्रा सहित सैकड़ों लोग आज धरने में शामिल रहे। धरने में 347 दिनों से जारी है।






face swap online no sign up 관련 정보는 저희가 운영하는 AI Swap Face 페이지 https://aiswapface.ai/ko/blog/face-swap-without-sign-up/에서 확인할 수
있습니다. 선명한 결과를 위해 조명이 고르고 초점이 맞는 원본 사진을 사용하고 대상 사진과 얼굴 각도를 비슷하게 맞추세요.