रमा एकादशी पर हाँफा के नृसिंह मंदिर में गूंजे रामचरितमानस के दोहे, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सकरी (हाँफा): कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी के पावन अवसर पर ग्राम हाँफा स्थित ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया इस दौरान रामचरितमानस पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आस-पास के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया मानस मंडली के सदस्यों द्वारा गाए गए भक्तिमय भजनों और चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर और गांव का माहौल भक्तिमय हो गया!


श्रद्धा और भक्ति के इस माहौल में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्तों ने भगवान नृसिंह के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की
आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 4 नवंबर (बुधवार) को सुबह 11 बजकर 03 मिनट पर हो रही है। यह तिथि अगले दिन यानी 5 नवंबर (गुरुवार) को सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी मुख्य पुजारी जी ने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म में उदया तिथि (सूर्योदय के समय मौजूद तिथि) को विशेष महत्व दिया जाता है।

5 नवंबर को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए सभी भक्तों को 5 नवंबर, गुरुवार के दिन ही श्रद्धापूर्वक उपवास रखना है एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु के ‘केशव’ रूप और माता लक्ष्मी (रमा) की संयुक्त पूजा-अर्चना का विशेष विधान है व्रत के समापन (पारण) के विषय में जानकारी देते हुए आचार्य जी ने कहा कि उपवास रखने वाले श्रद्धालु अगले दिन 6 नवंबर (शुक्रवार) को सुबह 06 बजकर 37 मिनट से 08 बजकर 48 मिनट के बीच अपना व्रत खोल सकते हैं द्वादशी तिथि में सही समय पर पारण करने से ही व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है एवं संध्या महा आरती के पश्चात मंदिर परिसर में और राहगीरो को प्रसाद भंडारा वितरण किया गया





