सब्जी और गेंदे की खेती से हामेश्वरी साहू ने बदली परिवार की तकदीर, बिहान योजना के सहयोग से बनीं आत्मनिर्भर
बिलासपुर संवाददाता : अश्वनी यादव। मेहनत, लगन और सही अवसर मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी अपनी तकदीर बदल सकती हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण बिल्हा विकासखंड के ग्राम कछार की हामेश्वरी साहू ने पेश किया है। कभी आजीविका के लिए आर्थिक सहयोग की जरूरत महसूस करने वाली हामेश्वरी आज सब्जी और गेंदे के फूलों की खेती के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बिहान योजना से मिली ऋण सहायता को उन्होंने अपनी मेहनत और सूझबूझ से स्वरोजगार का माध्यम बनाया और खेती को आय का बेहतर जरिया बना लिया।
ग्राम कछार निवासी हामेश्वरी साहू मां दुर्गा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण सहायता प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने सब्जी उत्पादन के साथ गेंदे के फूलों की खेती शुरू की। खेतों में सब्जियों की फसल और गेंदे के खिले फूल उनकी मेहनत की सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं। खेती के प्रति उनकी रुचि, नियमित मेहनत और लगन ने इस प्रयास को आमदनी के बेहतर साधन में बदल दिया। इससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिलने लगा और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक सुधार आया।
हामेश्वरी का कहना है कि बिहान योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया। पहले जहां स्वरोजगार शुरू करने के लिए पूंजी की कमी महसूस होती थी, वहीं समूह से जुड़ने और ऋण सहायता मिलने के बाद उन्होंने खेती को आजीविका का आधार बनाया। आज सब्जी और गेंदे की खेती से होने वाली आमदनी ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है। वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग दे रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।
हामेश्वरी साहू की यह उपलब्धि ग्रामीण अंचल की उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो आर्थिक संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा और मेहनत को आगे नहीं बढ़ा पातीं। उनकी कहानी बताती है कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मिलने वाला आर्थिक सहयोग यदि सही दिशा में उपयोग किया जाए तो वह परिवार की खुशहाली और महिला सशक्तीकरण का मजबूत आधार बन सकता है। बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का हौसला भी प्रदान कर रही है। हामेश्वरी ने बिहान योजना से मिले सहयोग के प्रति आभार जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया।






ai face swap model 관련 정보는 저희가 운영하는 AI Swap Face 페이지 https://aiswapface.ai/ko/blog/comfyui-roop-facefusion-face-swap/에서 확인할 수 있습니다.
선명한 결과를 위해 조명이 고르고 초점이 맞는 원본 사진을
사용하고 대상 사진과 얼굴 각도를 비슷하게 맞추세요.