सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ताश पत्ती से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 15 आरोपी गिरफ्तार, 18,000 रुपये नगद जप्त
बिलासपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में बिलासपुर पुलिस द्वारा जुआ और सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

दिनांक 07-11-2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गिरधौना मुक्तिधाम के पास कुछ लोग ताश पत्ती से पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ खेल रहे कुल 15 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशोक साहू (कोडापुरी), शिवा विश्वकर्मा, रामकुमार यादव, मानसिंह, बुचनू यादव, दिलहरण सिंगरौल, शिवकुमार सारथी, तीजराम साहू, जितेन्द्र जायसवाल, विरेन्द्र सिंगरौल, शीतल सिंगरौल, छोटेलाल खूसरो, रोहित सिंगरौल, भुपेन्द्र कौशिक और धर्मेंद्र रजक (सभी निवासी ग्राम गिरधौना, थाना सकरी) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18,000 रुपये नगद और ताश पत्तियां जप्त की हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सकरी में अपराध क्रमांक 1018/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु पुलिस का यह अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा।





