अमसेना तालाब के पास बाइक और ऑटो में जोरदार भिड़ंत, बाइक चालक हरवंश खुसरो की मौत, एक घायल
बिलासपुर | सववाददाता अश्वनी यादव| अमसेना तालाब के पास शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बाइक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक चालक हरवंश खुसरो, निवासी ग्राम सरसेनी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस सक्रिय हुई और घायलों को उपचार के लिए बिल्हा अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत ठीक बताई गई है। वहीं बाइक चालक हरवंश खुसरो को 112 वाहन की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में शामिल बाइक का पंजीयन नंबर CG 28 S 8094 बताया गया है।


हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से क्षेत्र में दुख का माहौल है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हिर्री थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।





