धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब से निकाली गई भव्य प्रभात फेरी
बिलासपुर, 18 नवंबर 2026: धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब से आज प्रातः भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी दरबार से प्रारंभ होकर सिंधी कॉलोनी, आनंदपुर दरबार, वेयरहाउस रोड, मंदिर चौक तथा ओम नगर स्थित गोदड़ी धाम होते हुए पुनः दरबार पहुँचकर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी जी ने विभिन्न स्थानों एवं श्रद्धालुओं के घरों में विश्व शांति एवं सुख-समृद्धि के लिए अरदास की।

कल का मार्ग एवं कार्यक्रम:
दरबार प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि कल दिनांक 19 नवंबर को प्रभात फेरी धन गुरु नानक दरबार से प्रारंभ होकर सिंधी कॉलोनी, आनंदपुर दरबार, हेमू कालानी चौक, देवकीनंदन चौक, सदर बाजार और गोल बाजार होते हुए जूना बिलासपुर में समाप्त होगी। दरबार में निरंतर 5 श्री जपजी साहब के पाठ भी चल रहे हैं। समाज के सभी लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रभात फेरी और पाठ में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

प्रमुख उपस्थिति:
आज की प्रभात फेरी एवं आयोजन में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, मेघराज नारा, जगदीश जग्यासी, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, मनन, डॉ. सोनम एवं अक्षय, दीपक लालवानी एवं नीलम लालवानी, रोशन सहित बड़ी संख्या में सेवादार एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।





