संवाददाता अश्वनी यादव
जुआ-सट्टा के विरुद्ध सकरी पुलिस की कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार; 6720 रुपये नगद जब्त
बिलासपुर जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सकरी संजय सिंदे के नेतृत्व में सकरी पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

दिनांक 18.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लाखासार में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम लाखासार में दबिश दी और मौके से जुआ खेलते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु पिता राजेश सुनहरे (उम्र 19 वर्ष), रमेश जांगड़े पिता सूरज (उम्र 21 वर्ष), संदीप रात्रे पिता कार्तिक राम (उम्र 27 वर्ष) एवं सेवाराम रात्रे पिता प्रेमदास रात्रे (उम्र 49 वर्ष), सभी निवासी ग्राम अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,720 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया है। मामले में थाना सकरी में अपराध क्रमांक 1064/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।





