धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी निकाली गई, आजाद नगर में हुआ भव्य स्वागत
बिलासपुर धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार से प्रातःकाल भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी आनंदपुर दरबार से प्रारंभ होकर हेमू कॉलोनी चौक, मुख्य डाकघर और मध्य नगरी चौक से होते हुए आजाद नगर पहुंची। आजाद नगर पहुंचने पर आजाद नगर पंचायत द्वारा प्रभात फेरी का हर्षोल्लास के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

प्रभात फेरी के दौरान दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने विश्व कल्याण एवं सुख-शांति के लिए अरदास की। वहीं, भाई साहब मनप्रीत सिंह जी और बबल भाई साहब जी ने अपने मधुर भजन-कीर्तन से संगत को भावविभोर कर निहाल किया। शहर के विभिन्न मार्गों एवं स्थानों पर विभिन्न पंचायतों के प्रमुखों ने संगत के साथ प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा व उत्साह के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति एवं दरबार की ओर से समाज के सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई कि निरंतर चल रहे ‘5 श्री जपजी साहब’ के पाठ तथा प्रतिदिन निकलने वाली प्रभात फेरी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरुघर की खुशियां एवं धार्मिक लाभ प्राप्त करें।

इनकी रही विशेष उपस्थिति:
कार्यक्रम में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी के साथ सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, मेघराज नारा, जगदीश जग्यासी, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, मनन, डॉ. सोनम एवं अक्षय, दीपक लालवानी एवं नीलम लालवानी, रोशन सहित बड़ी संख्या में सेवादारी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।





