तखतपुर / कोड़ापुरी। आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को विधानसभा तखतपुर क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र कोड़ापुरी में पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की घोषणा के अनुरूप तथा माननीय विधायक श्री धर्मजीत सिंह जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता/संतोष जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबिका/विनोद साहू जी एवं जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमती माधवी/संतोष वस्त्रकार जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार निर्मलकर, जनपद सदस्य श्रीमती कविता यादव और सरपंच श्रीमती कविता/टिकेश साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा सहकारी समिति कोड़ापुरी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल महामंत्री श्री अश्वनी साहू ने की।
इस अवसर पर नवनियुक्त समिति अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन की विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी सुविधा उनकी प्राथमिकता है।
खरीदी केंद्र के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र के किसानों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और उनके हितों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर मंडल महामंत्री शैलेन्द्र कौशिक, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामफल निर्मलकर, किसान मोर्चा महामंत्री विनोद कौशिक, मोछ समिति अध्यक्ष प्रेमलाल सिंहरौल, प्रभारी समिति प्रबंधक गौरव पाण्डेय, ऑपरेटर दुष्यंत कुमार, सह ऑपरेटर रोशन कुमार सहित संतोष निर्मलकर, ढेलऊराम साहू, सुखनन्दन पटेल, छेदी लाल साहू, परमेश्वर साहू, बद्री साहू, रमेश साहू, रमाकांत साहू, मनहरन साहू, मनहरन पटेल तथा बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीणजन मौजूद रहे।





