राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर पर नई कार्य कार्यकारिणी का गठन
राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे जी एवं रायपुर से आमंत्रित विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्तर पर नीलकंठ त्रिपाठी जी के सानिध्य में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष मीनू दुबे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संगीता शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्चना तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, प्रदेश सह सचिव नम्रता शर्मा को पदभार सोपा गया इसी तरह बिलासपुर जिला स्तर पर जिला अध्यक्ष शशि प्रभा पांडे कार्यकारी अध्यक्ष संजना मिश्रा उपाध्यक्ष प्रेमलता दुबे, कोषाध्यक्ष श्री शर्मा,सह कोषाध्यक्ष रोशनी दीक्षित, संरक्षिका सीता तिवारी जिला प्रभारी रीना झा जिला सचिव रश्मि शर्मा जिला सहसचिव आरती द्विवेदी संस्कृति प्रभारी अनिमा मिश्रा पर्यावरण प्रभारी मीना मिश्रा, आदि बहनों को जिला स्तर पर पद भार दिया गया सभी को राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे जी ने नियुक्ति पत्र सौंप कर आदर सम्मान किया संगठन की बहनों में रश्मि शुक्ला रश्मि लता मिश्रा नीतू तिवारी कविता द्विवेदी अर्चना शुक्ला सुषमा पांडे पुष्पा शुक्ला ममता मिश्रा ज्योत्सना मिश्रा आदि संगठन की विभिन्न बहनों में संगठन की एकता और सनातन धर्म की मान्यता को बनाए रखते हुए ब्राह्मण एकता पर जोर दिया प्रदेश स्तर की सभी बहनों के द्वारा जिला स्तर की कार्यकारिणी और नवगठित पदाधिकारी का शाल श्रीफल से सम्मान भी किया गया कार्यक्रम के अंत में शानदार स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई अंत में आभार व्यक्त किया संगीता शर्मा जी ने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ से लगभग 60 महिलाएं एक ही मंच पर उपस्थित हुई कार्यक्रम वेयरहाउस रोड संजीवनी ऑडिटोरियम में रखा गया





