राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों ने मनाया आंवला नवमी का त्यौहार
अक्षय नवमी जिसे की सभी आंवला नवमी के नाम से जानते हैं इस त्यौहार को परंपरा अनुसार राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों ने एकजुट होकर कंपनी गार्डन में मनाया राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे जी ने आंवला नवमी की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा बहनों की सम्मिलित होने की अपेक्षा जिसमें जिला अध्यक्ष शशि प्रभा पांडे जिला कोषाध्यक्ष श्री दुबे प्रदेश अध्यक्ष मीनू दुबे प्रदेश प्रभारी संगीता शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्चना तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष संजना मिश्रा उपाध्यक्ष प्रेमलता दुबे आरती द्विवेदी सुषमा पांडे वंदना मिश्रा रश्मि शुक्ला अर्चना शुक्ला चंद्रकांता शर्मा किरण शर्मा पदमा शर्मा प्रियंका शर्मा आराधना द्विवेदी चंचल शानू रश्मि जय श्री कामिनी आदि सभी ब्राह्मण समाज की बहनों ने विभिन्न संगठनों के साथ में मिलकर आंवला नवमी का कार्यक्रम किया सर्वप्रथम सभी बहनों ने आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना की ।

ऐसी मान्यता है कि यह पूजा सभी महिलाएं अपने सुख सौभाग्य सुख समृद्धि पति एवं बच्चों के सौभाग्य की प्राप्ति हेतु किया जाता है जिसमें आंवला वृक्ष में विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री के साथ-साथ फल मीठा सुहाग सामग्री चढ़ाकर आंवला वृक्ष की कच्चे सूत को लेकर परिक्रमा करने का विशेष महत्व है ।


और आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने का भी विशेष महत्व है ऐसा कहा जाता है कि इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने और उसके नीचे भोजन करने और प्रार्थना करने से जो भी हमारी इच्छा होती है वह भगवान लक्ष्मी नारायण की कृपा से पूरी होती है इस दिन विष्णु भगवान और लक्ष्मी मां की पूजा अर्चना का भी विशेष महत्व है सभी ब्राह्मण बहनों ने विधि विधान के साथ आंवला वृक्ष की पूजा की और आंवला के फल का भी सेवन किया सभी बहनों को सुहाग सामग्री वितरित की गई जिला अध्यक्ष शशि प्रभा पांडे मीनू दुबे के द्वारा एवं अध्यक्ष शशि प्रभा पांडे और कोषाध्यक्ष श्री दुबे के द्वारा आंवला नवमी के उपलक्ष में विभिन्न प्रकार के गेम खिलाए गए और सभी को शानदार उपहार दिए गए साथ में उनका सहयोग किया मीडिया प्रभारी अर्चना तिवारी जी ने





