स्काउटिंग के क्षेत्र में संतोष कुमार त्रिपाठी को मिला दोहरा सम्मान
एएलटी पार्चमेंट एवं ऑनरेबल चार्ज बैज से राज्य मुख्य आयुक्त ने किया सम्मानित

बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा ने स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और सेवाभाव के लिए श्री संतोष कुमार त्रिपाठी को एएलटी पार्चमेंट एवं ऑनरेबल चार्ज बैज प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके अनुशासन, कार्य के प्रति निष्ठा और संगठनात्मक दायित्वों के कुशल निर्वहन का प्रतीक है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर श्री त्रिपाठी ने राज्य मुख्य आयुक्त एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी सेवा, समर्पण और अनुशासन के मूलमंत्र को आत्मसात कर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के माध्यम से समाज सेवा तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि से स्काउटिंग गतिविधियों से जुड़े लोगों में उत्साह और नई प्रेरणा का संचार हुआ है। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों, स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।






