विवाद के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तोड़ रहे अपनी चुप्पी
ब्लाक संगठन पर पूछ-परख नहीं किए जाने का लगाया आरोप, पूर्व विधायक अनुप नाग की वापसी को बताया संगठन के लिए फायदेमंद
आमाबेड़ा। रिपोट गणेश तिवारी
जिस तरह से बीते दिनों विधानसभा मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुप नाग एवं अंतागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर के बीच विवाद हुआ, मामला थाना तक पहुंचा और गोल्डन चौक अंतागढ़ में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा विधायक का पुतला दहन भी किया गया, उसके बाद से कांग्रेस के भीतर से ही बयानों का आना भी शुरू हो गया है। बीते शुक्रवार को अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस मण्डल पोडगांव मण्डल के अध्यक्ष रमेश बघेल ने इस घटना पर पूर्व विधायक के समर्थन में बयान दिए थे, वहीं अब ब्लाक कांग्रेस कमेटी आमाबेड़ा के पार्टी पदाधिकारियों ने भी अपना विचार रखते हुए बयान दे रहे हैं।
पार्टी के ब्लाक स्तर के बड़े पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव 2016-17 में संगठित होकर कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव लड़ा था और उस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत हुई थी, लेकिन जैसे ही चुनाव जीते, सरकार बनी, लेकिन जमीनी कार्यकर्ताओं की ब्लाक संगठन के द्वारा पूछ-परख नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें मायूसी हाथ लगी और वे कांग्रेस के ही भूतपूर्व विधायक मंतुराम पवार दल में भी चले गये थे और कुछ कार्यकर्ता पूर्व विधायक अनुप नाग को टिकट नहीं मिलने के चलते उनके साथ चले गए थे। इसका नुकसान भी बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हुआ था और अंतागढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई थी।
पुतला दहन और थाना तक पहुंचा विवाद, उसके बाद खुलकर सामने आए कार्यकर्ता
बीते दिनों अंतागढ़ में हुआ विवाद अब केवल दो नेताओं के बीच का मामला नहीं रह गया है। यह विवाद अब पार्टी के भीतर एक बड़ी बहस का रूप ले चुका है। पुतला दहन की घटना के बाद से ही पार्टी के अंदर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से वे चुप थे, लेकिन अब जब विवादों का दौर शुरू हो गया है तो कहना पड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं के अनुसार, बीते चुनाव हारने के बाद पार्टी संगठन द्वारा फिर से रूठे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की बात तो कही जा रही थी, लेकिन संगठन हमेशा ढीला ही दिखाई देता था। परंतु एक बार जब अंतागढ़ विधानसभा मुख्यालय में पूर्व विधायक एवं ब्लाक अध्यक्ष के बीच का विवाद सामने आया, पार्टी के भीतर से ही बातें निकलना शुरू हो गई हैं। अब कार्यकर्ता खुलकर अपनी बात रख रहे हैं और संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
क्षेत्र में इस विवाद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चाय की दुकानों से लेकर गांव के चौपाल तक यही चर्चा है कि आखिर कांग्रेस के भीतर इतना विवाद क्यों हो रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर समय रहते संगठन ने इस विवाद को नहीं सुलझाया तो आने वाले चुनावों में इसका नुकसान पार्टी को ही उठाना पड़ेगा।
2016-17 की जीत के बाद नहीं हुई पूछ-परख, निराश होकर चले गए थे कार्यकर्ता
ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों का कहना है कि 2016-17 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के लिए काम किया था। गांव-गांव जाकर प्रचार किया, लोगों से संपर्क किया और पार्टी को जिताने के लिए दिन-रात मेहनत की। उनकी मेहनत का ही परिणाम था कि कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत हुई थी।
लेकिन जीत के बाद जब सरकार बनी तो जमीनी कार्यकर्ताओं को भुला दिया गया। ब्लाक संगठन के द्वारा उनकी पूछ-परख नहीं की गई। कार्यकर्ताओं को लगा कि उनकी मेहनत की कोई कद्र नहीं हुई। इसी निराशा के चलते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भूतपूर्व विधायक मंतुराम पवार के दल में चले गए थे। वहीं कुछ कार्यकर्ता पूर्व विधायक अनुप नाग को टिकट नहीं मिलने के चलते उनके साथ चले गए थे।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर उस समय संगठन ने रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास किया होता तो आज पार्टी की स्थिति कुछ और होती। लेकिन संगठन ने ऐसा नहीं किया, जिसका खामियाजा बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार के रूप में भुगतना पड़ा। अंतागढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई, जिसके पीछे कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी एक बड़ा कारण मानी जा रही है।
मधु पटेल बोलीं, विवाद से खराब हो रही पार्टी की छवि, संगठन को जोड़ने की है जरूरत
मधु पटेल, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष आमाबेड़ा ने कहा कि इस तरह के विवादों से पार्टी की छवि खराब हो रही है। संगठन के लिए काम करने की एवं पार्टी संगठन को जोड़ने की आवश्यकता है, लेकिन इस तरह का विवाद समझ से परे है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अनुप नाग के समय में भी क्षेत्र में बहुत सारे विकास के कार्य हुए थे, जिसका लोगों पर अलग ही छाप दिखाई देता है।
मधु पटेल ने कहा कि अगर पार्टी विवादों को थामकर उनकी वापसी कराती है तो यह पार्टी के लिए ही फायदेमंद रहेगा। रही बात टिकट की तो हम सभी पार्टी हाईकमान पर छोड़ दें और पार्टी के लिए काम करें तो अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी जरूरत है कि सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें, न कि आपस में विवाद करके पार्टी को कमजोर करें।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य ही पार्टी की असली पहचान हैं। अनुप नाग के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। इसलिए संगठन को चाहिए कि वह सभी पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले और पार्टी को फिर से मजबूत बनाए।
राजेंद्र नेगी बोले, तीन साल से रूठे कार्यकर्ताओं को वापस लाने का नहीं हुआ प्रयास
राजेंद्र नेगी, जिला पूर्व संयुक्त सचिव सेवा दल ने कहा कि हमारा पूरा परिवार दादा दादी के समय से कांग्रेसी रहा है और हम भी कांग्रेस से ही जुड़े हुए हैं, लेकिन ब्लाक कांग्रेस कमेटी आमाबेड़ा की कार्य प्रणाली से निराश भी हैं। संगठनात्मक रूप कभी भी दिखाई नहीं देता है। पिछले तीन सालों से रूठकर अन्य समर्थक दलों में गए अपने ही पार्टी कार्यकर्ताओं को वापस लाने का प्रयास ही नहीं किया गया, जबकि हम इस बात को कहते रहे हैं।
राजेंद्र नेगी ने कहा कि हालात ये बनी थी कि खामोश एवं दूरी बनाकर रखने में ही भलाई थी, परंतु अब जब विवादों का दौर शुरू हो गया है तो कहना पड़ रहा है। बीते विधानसभा चुनाव से पूर्व क्षेत्रीय विधायक अनुप नाग का क्षेत्र में विकास कार्य एवं जन संपर्क अच्छा था और आज भी अच्छा ही है। उनकी वापसी से संगठन और मजबूत हो सकता है।
उन्होंने कहा कि संगठन को चाहिए था कि वह समय-समय पर कार्यकर्ताओं से मिलता, उनकी समस्याएं सुनता और उन्हें पार्टी की मुख्यधारा में बनाए रखता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं को लगता है कि संगठन केवल चुनाव के समय ही उन्हें याद करता है, बाकी समय उनकी कोई पूछ-परख नहीं होती। यही वजह है कि कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ती जा रही है।
फोटो कैप्शन – पगड़ी वाला फोटो राजेंद्र नेगी, पूर्व संयुक्त सचिव कांग्रेस सेवा दल कांकेर।

नरोत्तम बघेल बोले, दादा दादी के जमाने से हैं कांग्रेसी, वापसी से संगठन को मिलेगा बल।

नरोत्तम बघेल ने कहा कि दादा दादी के जमाने से हम कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं, हमारा पूरा परिवार भी बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक है, लेकिन जब सन 2016-17 में हमने पार्टी संगठन के लिए एकजुट होकर कार्य किए, पार्टी की जीत हुई, हमें हमारे ब्लाक संगठन के द्वारा पूछ-परख नहीं किया गया, जिसके चलते हम निराश होकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के साथ पवार समर्थक दल में चले गए थे।
नरोत्तम बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद कहा जा रहा था कि ब्लाक संगठन के रूप में एक होकर कार्य करेंगे, पूछ-परख भी होगी, लेकिन बीते तीन सालों में ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया। हमारी विचारधारा कांग्रेस के साथ जुड़ी हुई है, लेकिन जब इस तरह की परिस्थिति पार्टी के भीतर दिखाई देती है तो दुख भी लगता है, जबकि अभी जरूरत है पार्टी संगठन को जोड़ने की, संगठित करने की।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अनुप नाग के कार्यकाल में क्षेत्र में बहुत से विकास के कार्य भी हुए थे और उनका जन संपर्क भी लोगों के बीच में अभी भी रहता है। उनकी वापसी से संगठन को जरूर बल मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है कि अगर पार्टी को आने वाले चुनावों में जीत हासिल करनी है तो उसे रूठे कार्यकर्ताओं को मनाना होगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा।





