ब्युरो रिपोट जय खटवानी
ग्राम मोरखण्डी व हिंदुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 01 नग प्रेशर कुकर IED बरामद, मौके पर किया गया नष्ट
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री बद्री नारायण मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर श्री दीपक तिवारी, पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा एवं सेनानी 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे श्री रविन्द्र सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सल उन्मूलन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

दिनांक 20.11.2026 को थाना छोटेबेठिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोरखण्डी व हिंदुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान जिला पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) एवं बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) की संयुक्त टीम को सर्चिंग के दौरान 01 नग प्रेशर कुकर आईईडी (वजन लगभग 03 किलोग्राम) बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उक्त आईईडी प्लांट किया गया था।
आईईडी बरामद होने के पश्चात बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा के समस्त मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही आईईडी को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया गया, जिससे एक बड़ी संभावित अप्रिय घटना टल गई।
श्री सुशील कुमार, निरीक्षक, बीएसएफ 94वीं वाहिनी बांदे।
श्री मनोज कुमार, प्र०आर०, बीएसएफ बीडीएस टीम कमांडर।
पुलिस एवं सुरक्षा बलों की सतर्कता व समन्वित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है तथा सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।





