filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
तिफरा से सिरगिट्टी मार्ग की जर्जर हालत पर रोष, बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हो रहे हादसे
तिफरा / सिरगिट्टी: तिफरा बस स्टैंड से तिफरा मंदिर और सिरगिट्टी मेन रोड होते हुए तिफरा मंदिर तक जाने वाले मार्ग की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। पूरी सड़क पर जगह-जगह बड़े और जानलेवा गड्ढे उभर आए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने सड़क की इस बदहाली को लेकर प्रशासन व सरकार के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार दो व्यक्ति इन गड्ढों की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के पैर की हड्डी टूट गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है; इससे पहले भी इसी मार्ग पर दो महिलाएं गड्ढों में गिरकर घायल हो चुकी हैं।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक, सड़क की खराब स्थिति के कारण इस मार्ग पर रोजाना 2 से 3 छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। अंधेरे और बारिश या धूल के बीच गड्ढों का अंदाजा न लग पाने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर प्रशासन और सरकार किस बड़ी अनहोनी या किसी की मौत का इंतजार कर रही है। नागरिकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि तिफरा बस स्टैंड से तिफरा मंदिर और सिरगिट्टी मार्ग के गड्ढों को अविलंब भरा जाए तथा सड़क की समुचित मरम्मत कर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी गंभीर हादसे को रोका जा सके।





