कैमरामैन सार्थक आडवानी
NSUI बिलासपुर ने मनाया संविधान दिवस छात्र-छात्राओं ने ली संविधान की रक्षा और सम्मान की शपथ
बिलासपुर, 26 नवम्बर 2026 –संविधान दिवस के अवसर पर NSUI बिलासपुर के जिलाध्यक्ष समर्थ मिरानी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में संविधान दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर संविधान की रक्षा और सम्मान की शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत एलसीआईटी महाविद्यालय, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, विप्र लॉ कॉलेज सरकंडा, शांतिनिकेतन महाविद्यालय, डी.पी. विप्र महाविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


सभी महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समर्थ मिरानी ने कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है। युवा पीढ़ी को संविधान के मूल्यों को समझना और उसकी रक्षा के लिए सदैव आगे रहना होगा।
इस कार्यक्रम में NSUI बिलासपुर जिलाध्यक्ष समर्थ मिरानी के साथ अमिताभ वैष्णव अजिंकुया नवीन हर्ष राहुल फरहान जॉय सहित NSUI के सदस्य एवं विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





