ब्युरे रिपोट उमाशंकर शुक्ला
उसलापुर स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम ने अग्नि सुरक्षा एवं फायर फाइटिंग का दिया प्रशिक्षण l
बिलासपुर – 29 नवम्बर 2026रेल यात्रियों, रेल संपत्तियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम द्वारा मंडल के उसलापुर स्टेशन पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं फायर फाइटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्टेशन परिसर स्थित लॉबी के रनिंग स्टॉफ, वाणिज्य विभाग, सुरक्षा विभाग सहित स्टेशन पर कार्यरत विभिन्न विभाग के कर्मचारी शामिल हुए ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों पर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई तथा कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों से सुरक्षित रूप से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना था।

इस अवसर पर उपस्थित सभी रेलकर्मियों को आग लगने की संभावित परिस्थितियों की पहचान, आग की रोकथाम, प्रारंभिक अग्निशमन उपायों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही, प्रतिभागियों को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने का अभ्यास कराया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता एवं आत्मविश्वास के साथ आपदा प्रबंधन कार्य कर सकें।





