ब्युरो रिपोट जय खटवानी
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी द्वारा नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर व शादी का झांसा देकर किया गया शारीरिक शोषण।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में दिनांक 27.11.2026 को प्रार्थी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को एम.जी. वार्ड कांकेर निवासी श्याम कुंजाम (पिता कान्हा राम कुंजाम, उम्र 23 वर्ष) ने नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद प्रेमजाल में फंसाया तथा प्यार व शादी का झांसा देकर दिनांक 03.12.2025 को कांकेर बुलाकर अपने घर ले गया और मना करने के बावजूद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी समय-समय पर नाबालिग को अपने घर ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 435/2026, धारा 64(1), 64(2)(m) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान महिला अधिकारी द्वारा नाबालिग पीड़िता का कथन लेखबद्ध किया गया, जिसमें उसने आरोपी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की बात बताई।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसके निवास स्थान एम.जी. वार्ड कांकेर में घेराबंदी कर संदेही श्याम कुंजाम को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कारित करना स्वीकार किया, जिस पर उसे गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए दिनांक 28.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
पुलिस टीम का विवरण:
इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, सउनि भुनेश्वरी भगत, प्र.आर. शरीफ खान, म.प्र.आर. सावित्री मरकाम, आरक्षक तनिश कावडे, राकेश बघेल, रामप्रसाद साहू, गजेन्द्र नागवंशी, म.आर. अगसिया कोडोपी एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम की सराहनीय भूमिका रही।





