रिपोर्टर — सुरज पुरेना
बिलासपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग इस वर्ष भी 16 जून 2025 से पूरे प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन करने जा रहा है। विभाग का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रिंट-रिच वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देशों के तहत सभी स्कूलों में शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के पहले स्कूल परिसर, कक्षाओं की साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत का कार्य 10 जून तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। शाला भवनों को आकर्षक बनाने और शिक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

शाला प्रवेश उत्सव को व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ मनाने के लिए बैनर-पोस्टर लगाने, रैली निकालने, गांवों और शहरी वार्डों में मुनादी कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पालकों और शाला विकास समिति के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित करने को कहा गया है।
प्रत्येक स्कूल, संकुल, ब्लॉक और जिला स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही, पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों से बच्चों की सूची प्राप्त कर समय पर प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्कूल छोड़ चुके बच्चों को भी प्रेरित कर पुनः शिक्षा से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। विभाग ने विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी पूर्व में ही संधारित करने के निर्देश दिए हैं।




Whats up very nice website!! Man .. Excellent .. Amazing ..
I’ll bookmark your website and take the feeds additionally?
I’m happy to seek out numerous helpful info right here within the post, we need
work out more techniques in this regard, thank you for sharing.
. . . . .
Hurrah, that’s what I was searching for, what a data!
present here at this blog, thanks admin of this site.
obviously like your web site however you have to check the
spelling on several of your posts. A number
of them are rife with spelling issues and I in finding it very troublesome to tell the reality
on the other hand I’ll surely come again again.
Magnificent goods from you, man. I have understand your stuff previous to and you
are just extremely fantastic. I really like what you’ve
acquired here, really like what you’re saying and the way in which you say it.
You make it enjoyable and you still take care of to keep it sensible.
I cant wait to read far more from you. This is really a terrific web site.