रिपोर्टर — सुरज
बिलासपुर / राज्य में रैम्प (RAMP) योजना अंतर्गत वैकल्पिक वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए 17 जून को सवेरे 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे एक दिवसीय कार्यशाला हाईटेक बस स्टैण्ड के समीप स्थित होटल मोटेल बिलासपुर सिटी के किंग हॉल में होगी। कार्यशाला का आयोजन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सहयोग से हो रहा है। जिसमें एसएमई एक्सचेंज में लिस्टिंग की प्रक्रिया समझाई जाएगी एवं इससे जुड़ी जानकारियां भी दी जाएंगी। उक्त कार्यशाला में उद्योग संघों एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के प्रतिनिधि, सी.ए. तथा संबंधित विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।



I couldn’t refrain from commenting. Exceptionally well written! xnxx