
रिपोर्टर — सुरज पुरेना
Kota / कोटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शक्तिबहरा में आज़ाद युवा संगठन द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 27 लोगों ने संगठन की सदस्यता ली। संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी की अगुवाई में चले इस अभियान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से नन्हे यादव, लल्लन सिंह, राजा पाड़े, संजय धनुहार, जयराम सोलंकी, कारण कुमार उरेती, रौशन सिंह मरकर, राजू यादव, मंगलू सोनवानी, पंचराम यादव, धनिराम सोनवानी, सुरेश, दुर्गा बाई सोनवानी, कुवारिया बाई मरकर, तिहारिया बाई बघेल और देवमति बाई शामिल हैं। संगठन का उद्देश्य युवाओं को संगठित कर सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, रोजगार और अधिकारों के लिए एकजुट करना है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन प्रमुख ने कहा कि यह अभियान लगातार अन्य गांवों में भी चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जा सके।