
रिपोर्टर — सुरज पुरेना
बिलासपुर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना हिर्री पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत इस सप्ताह थाना हिर्री द्वारा कुल 8 गुमशुदा बालक-बालिकाएं, महिलाएं एवं पुरुषों को खोज कर सकुशल परिजनों को सौंपा गया है। साथ ही ‘चेतना कार्यक्रम’ के अंतर्गत थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और स्कूलों में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली व कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी सराहनीय रही।
थाना स्तर पर अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।
प्रत्येक सप्ताह चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थाई वारंटी व फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सप्ताह 5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए हैं। वहीं अवैध आय से अर्जित संपत्ति की जानकारी जुटाकर कुर्की की कार्रवाई भी प्रारंभ की गई है।
हर शनिवार और रविवार को गुंडा व निगरानीशुदा बदमाशों की थाना में हाजिरी सुनिश्चित की जा रही है। थाना हिर्री क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नशा उन्मूलन और कानून व्यवस्था पर पुलिस की सख्त निगरानी जारी है। यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।