
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियो के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते नज़र आ रहे है आए दिन हो न्यायधानी पर एक अब अपराधी दहशत का माहौल पैदा कर रहें है। पहले गुरुवार को दिन दहाड़े लुट की घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद अब शुक्रवार की शाम एक युवक पर चाकू से हमला किया गया।
बता दें गुरुवार की शाम सिरगिट्टी क्षेत्र के अन्नपूर्णा कालोनी में बाइक सवार युवकों ने टाइल्स मिस्त्री और उसके साथियों से मारपीट की और इसी बीच एक युवक ने टाइल्स मिस्त्री पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान मिस्त्री को साथियों ने सिम्स में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र के अन्नपूर्णा कालोनी में रहने वाले रहमत अली पिता जब्बार अली उम्र 27 वर्ष टाइल्स मिस्त्री हैं। गुरुवार को वह साथियों के साथ काम पर गए थे। काम के बाद शाम को वे घर की ओर लाैट रहे थे। अन्नपूर्णा कालोनी के पास उनके बगल से बाइक सवार युवक तेजी से वाहन चलाते गुजरे।

जिस पर टाइल्स मिस्त्री और उसके साथियों ने बाइक सवार युवकों को वाहन धीरे चलाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर युवकों ने टाइल्स मिस्त्री और उसके साथियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट के दौरान एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकालकर रहमत अली पर वार कर दिया। चाकू की वार से रहमत अली लहूलुहान हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल टाइल्स मिस्त्री को उसके साथियों ने सिम्स पहुंचाया। जहाँ पर घायल का उपचार किया जा रहा है। इधर पुलिस ने घटना की सूचना पर मामले की जांच शुरू कर दी है।