
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर/ जिले में अब तक 27 हजार 600 किसानों से 1.22 लाख टन से अधिक की धान की खरीदी की गई। खरीदी के साथ साथ भुगतान भी लगातार किया जा रहा है।

अब तक 276 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से किसानों से धान खरीदा जा रहा है।
कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर उनसे 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल उन्हें समर्थन मूल्य मिल रहा है। अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक तौल से इस बार धान का वजन किया जा रहा है।