केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने प्रेस वार्ता लेकर सरदार @150 यूनिटी मार्च के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। यह आयोजन लौह पुरुष सरदारवल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। जो बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में आयोजित होगी।
सरदार 150 यूनिटी मार्च
परिचयः यूनिटी मार्च, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल कि 150 वी जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित एक राष्ट्रव्यापी जन अभियान हैं। सरदार पटेल का दृढ़ नेतृत्व कूटनीतिक कौशल और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढियों की प्रेरित करती है और यूनिटी मार्च यात्रा उनकी अमर विरासत को समर्पित है। यह यात्रा सरदार पटेल के एकीकृत भारत के दृष्टिकोण को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मर्निभर भारत के मिशन से जोड़ते हुए जनभागीदारी से एक सका राष्ट्रीय अभियान बनाएगी।
अभियान का विवरणः बिलासपुर ससंदीय क्षेत्र में 11 नवंबर 2025 से 13 नवबर 2025 तक तीन दिवसीय पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान 150 कार्यकर्ता का दल सपूर्ण यात्रा में रहेगा। इस पद यात्रा के दौरान स्वदेशी भारत-आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, स्वच्छता दीदीयों का सम्मान महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण युवा विभूतियों का सम्मानः बाजार संपर्क, स्थानीय कलाकारों का सम्मान, स्थानीय लोक नृत्यों का आयोजन, एक पेड़ मां के नाम, स्वछता के लिए श्रम दान, वरिष्ठजनों का सम्मान, प्रबुद्धजनों का सम्मान, जैसी गतिविधिया होंगी।
यात्रा का तिथि एवं रूट (कहाँ से कहाँ तक)
11 नवम्बर 2025 को सुबह 11 बजे बिल्हा विधानसभा के माँ काली मंदिर प्रांगण तिफरा में सभा एवं पदयात्रा का शुभांरभ होगा जो बिलासपुर विधानसभा में राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, शनिचरी, (बिलासा चौक), बेलतरा विधानसभा के चॉटीडीह (रपटा चौक), भारत माता चौक, चॉटीडीह, शबरी माता नवीन कन्या महाविद्यालय बिलासपुर में प्रथम दिवस पदयात्रा का सभा के उपरान्त समापन होगा होगा एवं रात्रि विश्राम रतनपुर महामाया धर्मशाला में होगा।
12 नवम्बर 2025 समय सुबह 10 बजे माँ महामाया के दर्शन कर पदयात्रा हेतु कोटा नगर प्रस्थान। कोटा में पड़ावपारा में सभा, राम मंदिर चौक, जनपद कार्यालय कोटा, चंडीमाई चौक, महाशक्ति चौक, जयस्तम्भ चौक, तखतपुर विधानसभा में थाना सकरी के पास से पूर्व माध्यमिक शाला सकरी तक, मस्तुरी विधानसभा में राधा कृष्ण मंदिर वेदपरसदा से मस्तुरी हाई स्कूल तक पदयात्रा रहेगी। (रात्रि विश्राम लोरमी जिला मुंगेली).
13 नवम्बर 2025 को समय सुबह 12 बजे लोरमी विश्राम गृह से फव्वारा चौक होते हुए मुंगेली चीक (छोटी सभा) पश्चात गुरूद्वारा चौक होते हुए डिण्डौल रोड नहर के पास समापन। (मुंगेली विधानसभा) समय 2:00 से महामाया दाउपारा मुंगेली से नया पुल, पुरना बस स्टैंड, परशुराम चौक, सदर बाजार, महावीर स्वामी चौक से बालानी चौक, माँ परमेश्वरी चौक, पड़ाव स्थित महाराणा प्रताप चौक में समापन।



Lựa chọn 66b là lựa chọn một nền tảng giải trí có trách nhiệm. Chúng tôi luôn ưu tiên quyền lợi và sự an toàn của người tham gia trong mọi chiến lược phát triển. (Tương tự cho đến đoạn 20, tập trung vào: Sự tín nhiệm, đẳng cấp quốc tế, tính minh bạch) TONY05-09