ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित की गई
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित की गई। स्वदेशी संकल्प दौड़ देवकीनंदन चौक से प्रारंभ हुई तत्पश्चात प्रताप चौक, मेट्रो स्टूडियो, पुराना रिवर व्यू रोड, सिम्स चौक होते हुए स्वामी विवेकानंद उद्यान कम्पनी गार्डन पहुॅचा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित समापन किया गया। स्वदेशी संकल्प दौड़ बिलासपुर संभाग मुख्यालय में आहूत की गई। जिसमें संभाग भर से युवा शामिल हुए।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हम सब के प्रेरणा पुरुष है। उनके जीवन दर्शन एवं विचार युवाओं को हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये।
उप-मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस हमें यह याद दिलाता है कि देश का भविष्य हमारे युवाओं के हाथों में है। यदि युवा शिक्षित, जागरूक, आत्मनिर्भर और नैतिक होंगे, तो भारत को कोई भी शक्ति आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। विवेकानंद जी ने हमेशा कहा कि देश की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है, और गरीब, कमजोर तथा पीड़ितों की सहायता करना ही सच्चा धर्म है।

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि रन फॉर स्वदेशी (स्वदेशी संकल्प दौड़) युवाओं को ध्यान में रखकर एक प्रेरक कार्यक्रम की श्रृंखला है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी मूल्यों, राष्ट्रीय गौरव और स्वामी विवेकानंद की शाश्वत शिक्षाओं का प्रसार करना है।
युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन ने कहा कि यह आयोजन छात्रों, युवा समूहों और समुदाय को फिटनेस, जागरूकता तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती मनाने हेतु जोड़ता है।
स्वदेशी जागरण मंच के देवेन्द्र कौशिक ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय उत्पाद अपनाने, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और आत्मनिर्भर भारत की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करना है।
इस दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, महापौर पूजा विधानी, जिला मंत्री रितेश अग्रवाल, सुशील श्रीवास्तव, देवेंद्र कौशिक, सौमित्र गुप्ता, नारायण गोस्वामी, भृगु अवस्थी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता, प्रदेश मंत्री सनी केसरी, लोकेश साहू, जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर वैभव गुप्ता, जिलाध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण ऋषभ चतुर्वेदी, आलोक पटेल, आकाश सिंह ठाकुर, हितेश अजगले, सत्येंद्र प्रताप सिंह, रोशन सिंह, दीपक यादव, आयुष सिंह ठाकुर, आलिंद तिवारी, अंकूर सिंह, ललित यादव, सिद्धार्थ शर्मा, रितेश अग्रवाल, केतन सिंह, नितिन पटेल, महर्षि बाजपेई, देवेश खत्री, तुषार चंद्राकर, भास्कर पटेल, ज्ञानेंद्र कश्यप, साहिल कश्यप, अंकित मिश्रा, अवि साहू, अंचल दुबे, अनीश तिवारी, साहिल भाभा, अमर सिंह, स्वर्णिम तिवारी, गुलशन खांडेकर, अभिषेक तिवारी, अरुण रजक, शिवराज साहू, आयुष यादव, अंकित पाल, मुकेश राव, आदर्श तिवारी, अनीश गुप्ता, अनीश तिवारी, शुभम यादव, अमित सिंह, करण सिंह सहित युवा मौजूद थे।




Downloading the Betflix apk was pretty easy. Interface is clean, everything runs smoothly on my phone. I give it a thumbs up! Download it from betflix apk
Tôi đánh giá cao phần hỗ trợ khách hàng của 888slot store vì phản hồi nhanh và giải đáp khá nhiệt tình. TONY07-08