थाना सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की रिपोर्ट के चंद घंटों के भीतर 4 अपचारी बालक गिरफ्तार
बिलासपुर | जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने चोरी के एक मामले को महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल 4 विधि से संघर्षरत् बालकों को हिरासत में लेकर उनके पास से चोरी गया मशरूका और नगदी बरामद कर ली है।
बाउंड्रीवाल कूदकर दिया था वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया शिल्पी रंजन (निवासी मां चंद्रकांता कॉलोनी, सीपत रोड) ने 27 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने बताया कि 12 जनवरी को जब वह स्कूल गई थी, तब अज्ञात चोरों ने सूने मकान की बाउंड्रीवाल फांदकर और पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर से वोल्टास कंपनी का इनडोर एसी यूनिट, रिंग लाइट, हेयर स्ट्रेटनर और 10,000 रुपये नगद सहित कुल 45,000 रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशानुसार एवं CSP श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने विशेष टीम गठित की। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का एसी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदेही को परिजनों की मौजूदगी में हिरासत में लिया।
पूछताछ में खुला राज
कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेही ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का अधिकांश सामान और बचे हुए 3,000 रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद किए गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 40,000 रुपये बताई जा रही है।
न्यायालय में पेशी
पुलिस ने चारों अपचारी बालकों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की है।
रिपोर्टर: अमित पवार
पद: जिला क्राइम रिपोर्टर
न्यूज़ चैनल: सीजी क्राइम न्यूज़, बिलासपुर




**boostaro**
Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.
Tôi đánh giá khá cao 188v nổ hũ vì hệ thống hoạt động mượt và ít gặp tình trạng giật lag khi chơi. TONY07-20