बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा’ और ‘प्रहार’ अभियान के तहत कोटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम गोबरीपाठ में दो अलग-अलग कार्यवाहियों में पुलिस ने कुल 231 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है।

पहली कार्रवाई:
मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोबरीपाठ में घेराबंदी कर आरोपी विजय मिरी (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 15-15 लीटर के 5 डिब्बों में कुल 75 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये है।
दूसरी कार्रवाई:
इसी ग्राम में पुलिस ने रेड मारकर श्रीमती ललिता जांगड़े (40 वर्ष) को अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री करते हुए पकड़ा। महिला के कब्जे से 156 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमत 31,200 रुपये) सहित शराब बनाने के उपकरण (गैस चूल्हा, सिल्वर के बर्तन आदि) जब्त किए गए।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और श्रीमती नूपुर उपाध्याय (एसडीओपी कोटा) के मार्गदर्शन में निरीक्षक नरेश चौहान और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्टर: अमित पवार
पद: जिला क्राइम रिपोर्टर
संस्थान: CG क्राइम बिलासपुर


