BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर। मूर्ति अनावरण से नाराज तखतपुर क्षेत्र के गनियारी की ग्रामीण महिलाओं ने चक्का जाम कर दिया. छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति अनावरण से नाराज महिलाओं ने चक्का जाम किया। समूह की महिलाओं ने चन्दा इकठ्ठा कर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का निर्माण कराया था. गांव के सरपंच और क्षेत्रीय विधायक ने उनकी अनुपस्थिति में विधायक ने मूर्ति अनावरण कर दिया,

जिससे नाराज महिलाओं ने विधायक और सरपंच के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के कड़ी मशक्कत से समझाइए के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ और चक्का जाम समाप्त किया गया. दरअसल, तखतपुर क्षेत्र के गनियारी में ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन कार्यक्रम था, जिसमें करने क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह पहुंचे थे. इस दौरान गांव के सरपंच जितेंद्र राज ने विधायक के हाथों छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण करा दिया. जिससे नाराज महिलाओं ने चक्का जाम कर दिया.

बताया जा रहा है कि मूर्ति का निर्माण समूह की महिलाओं ने आपस में चंदा करके कराया था, मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उन्हें भी शामिल होना था. लेकिन मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उनको शामिल नहीं किया गया. जिससे नाराज महिलाओं का गुस्सा फूटा और विधायक धर्मजीत सिंह व स्थानीय सरपंच जितेंद्र राज के खिलाफ नारेबाजी करती हुई महिलाएं सड़क पर उतर आई और बिलासपुर कोटा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया.
देखें मूर्ति अनावरण का वीडियो-
प्रदर्शन कर रही महिलाओं की मांग थी कि विधायक और सरपंच उनसे माफी मांगे साथ ही मूर्ति और इस कार्यक्रम में हुए खर्च की भरपाई करें. चक्काजाम की वजह से करीब 2 घंटे तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अफसरों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ. इधर पुलिस ने चक्का जाम करने वालों के ऊपर उचित कार्रवाई करने की बात कही है.
विधायक और सरपंच मांगे माफी….
प्रदर्शनकारी महिला लक्ष्मी सूर्यवंशी ने बताया कि महिलाओं के द्वारा बहुत प्रयास के बाद आज छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति निर्माण कार्य पूर्ण करवाया गया था जिसका आज अनावरण कार्यक्रम हम महिलाओं के द्वारा रखा गया था. उसी कड़ी में हम सभी महिलाओं के द्वारा रैली निकाला गया था रैली के बाद कार्यक्रम स्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर भोजन की व्यवस्था की गई थी. जिसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण हमारे महिलाओं के द्वारा किया जान था लेकिन हमारे रैली से वापस आने से पहले ही सरपंच और विधायक के उपस्थिति में मूर्ति का अनावरण कर दिया गया था, जबकि हमारे द्वारा किसी नेता को अनावरण के लिए नहीं बुलाया गया था. इस घटना के लिए विधायक और सरपंच माफी मांगे और जो भी हमारा खर्चा हुआ है उसकी
पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत गनियारी में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति अनावरण को लेकर विवाद के कारण महिलाओं और ग्रामीणों के द्वारा कोटा बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया गया था. जिसके बाद महिलाओं को समझाइश दी गई, समझाइश के बाद ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम खोला गया.
कांग्रेस के नेताओं ने कराया विवाद….
गनियारी सरपंच जितेन्द्र राज ने बताया कि मूर्ति लोकार्पण को लेकर किसी प्रकार का विवाद ही नहीं था। बावजूद इसके मामले को कांग्रेसियों ने विवादास्पद बनाया। जबकि विधायक के शेड्यूल में मूर्ति लोकार्पण का कार्यक्रम ही नहीं था। बावजूद इसके कच्ची शराब बेचने और सरकारी जमीन हड़पने वाले कांग्रेसियों ने महिला समूह को मूर्ति लोकार्पण के बहाने चक्काजाम के लिए उकसाया है। जिससे विधायक को बदनाम किया जा सके। इसके पीछे बड़े कांग्रेस नेता का हाथ है।
विधायक ने नहीं किया लोकार्पण
सरपंच ने जानकारी दिया कि मूर्ति के लिए चबूतरा निर्माण में घर से 46 हजार खर्च किया है। इसके अलावा महिला समूह ने गांव के एक एक घर से चंदा काटा है और रसीद भी दिया है। दुकानदारों से भी रूपया लिया है। मूर्ति का निर्माण पंचायत और ग्रामीणों के पैसे से हुआ है। सूर्यवंशी समाज ने मंशा भी जाहिर किया था कि मूर्ति का लोकार्पण विधायक करें। लेकिन संभव नहीं हो सका। रविवार को विधायक ने पंचायत भवन समेत अन्य निर्माण कार्यों का ही लोकार्पण किया है। लेकिन उन्हें इस प्रकरण में बेवजह शामिल कर अफवाह फैलाने का काम किया गया। जबकि विधायक के शेड्यूल में मूर्ति लोकार्पण का कार्यक्रम ही नहीं था।


