तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-जिला मोटरसाइकिल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी की दो बाइक बरामद
बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में, तखतपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण
दिनांक 07/01/2026 को प्रार्थी अखिलेश कोसले (निवासी जोगपारा मोछ) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम अरईबंद से उनकी हीरो एचएफ डीलक्स (CG 10 AH 5614) अज्ञात चोर द्वारा पार कर दी गई है। पुलिस ने धारा 303(2) BNS के तहत अपराध क्रमांक 15/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेमरचुवा में दबिश देकर संदेही दिपावली पटेल को हिरासत में लिया गया। मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।
- आरोपी का नाम: दिपावली पटेल पिता फुलसिंह (उम्र 27 वर्ष)
- निवासी: सेमरचुवा, वार्ड क्र. 01, बटहा रोड, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली।
बरामदगी एवं खुलासा
आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में स्वीकार किया कि उसने अपने एक अन्य साथी (जो वर्तमान में फरार है) के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित वाहन बरामद किए हैं:
- बजाज प्लेटिना (क्रमांक CG 28 N 8564) – कीमत लगभग ₹20,000/-
- हीरो एचएफ डीलक्स (क्रमांक CG 10 AH 5614) – कीमत लगभग ₹20,000/-
आरोपी को दिनांक 31/01/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले के दूसरे आरोपी की तलाश सरगर्मी से जारी है।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि भूनेश राम साहू, वरिष्ठ आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, कलेश्वर यादव और चन्द्रशेखर मरकाम का विशेष योगदान रहा।


