SECL इंदिरा विहार: महिला कल्याण समाज ने किया रुद्राभिषेक और भंडारा, मंदिर को भेंट किया पीतल का घंटा
बिलासपुर। सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदिरा विहार (SECL) स्थित रामेश्वरम शिवालय मंदिर में महिला कल्याण समाज द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का रुद्राभिषेक, हवन और आरती कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

यह पूरा आयोजन सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। भक्तिमय वातावरण के बीच महिला कल्याण समाज की ओर से मंदिर में आस्था के प्रतीक स्वरूप एक विशाल पीतल का घंटा भी भेंट किया गया। रुद्राभिषेक और विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें कॉलोनी वासियों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की सक्रिय सदस्य नीति श्रीवास्तव, सुप्रभा आचार्य, सरिता चौहान, सरोज वस्त्राकर, संतोषी मेहता, पुष्पा पटेल, प्रभा तिवारी, राखी कोस्टा, माया राव, शेफाली घोष, दिव्या भौमिक, कविता घोष, भारती सिन्हा, गीता रावत, सीमा दिग्ग्रस्कर, सुनीता जायसवाल, माया कपाले, शशि सोनी और सविता शर्मा सहित अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

महिला कल्याण समाज की सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।


