अमित पवार, जिला क्राइम रिपोर्टर,
बिलासपुर: भाजपा पार्षद दल की बैठक संपन्न, विधायक अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक ने दिया एकजुटता का मंत्र
बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर में आगामी 13 फरवरी को होने वाली मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक से पहले भाजपा पार्षद दल ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह और महापौर पूजा विधानी की मौजूदगी में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्षदों को सदन में अपनी शक्ति और एकजुटता दिखाने का संकल्प दिलाया गया।

अमित पवार, जिला क्राइम रिपोर्टर, सीजी क्राइम न्यूज (बिलासपुर)
बैठक के दौरान नगर के विभिन्न वार्डों की बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर लंबी चर्चा हुई। पार्षदों को संबोधित करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि शहर के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने पार्षदों में जोश भरते हुए कहा कि सदन में विपक्ष और प्रशासन को पार्षदों की एकजुट ताकत का अहसास होना चाहिए।

विधायक धरमलाल कौशिक ने पार्षदों की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा, “आप जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों पर चलते हुए वार्डों का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।”
महापौर पूजा विधानी ने भी पार्षदों का उत्साहवर्धन किया और शहर के लंबित कार्यों को गति देने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

इनकी रही मौजूदगी
बैठक में प्रमुख रूप से बंधु मौर्य, श्याम साहू, विजय ताम्रकार, तिलकराम साहू, प्रकाश यादव, संजय यादव, मोती गंगवानी, दिनेश देवांगन, सीमा कुसुम महाबली, संजय सिंह, सुनीता जगत, रेखा पाण्डेय, रूपाली गुप्ता, दिलीप कोरी, अंजनी बबलू कश्यप, मधुबाला टंडन, गणेश रजक, अमित तिवारी, आशीष गुप्ता, वल्लभ राव, राजेश दुसेजा, अंचल दुबे, श्याम कार्तिक, विजय मरावी, रमेश पटेल, जय वाधवानी और कमला पुरुषोत्तम पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्षद उपस्थित रहे।



