सी.जी. क्राइम न्यूज द्वारा वरिष्ठों का सम्मान: संपादक कमल दुसेजा और पत्रकार मोहन मदवानी ने सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष विनोद मेघानी को किया सम्मानित”
वरिष्ठ जनों का सम्मान एवं नववर्ष कैलेंडर का विमोचन
बिलासपुर। सामाजिक सरोकारों और वरिष्ठ जनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, ‘सी जी क्राइम न्यूज’ के संपादक कमल दुसेजा एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहन मदवानी ने शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सम्मान किया।

इस अवसर पर संपादक कमल दुसेजा और वरिष्ठ पत्रकार मोहन मदवानी ने श्री मेघानी को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनकी सामाजिक सेवाओं और मार्गदर्शन की सराहना की। वर्ष 2026 का नूतन कैलेंडर भी सप्रेम भेंट किया गया।

वरिष्ठों का अनुभव समाज की पूंजी
चर्चा के दौरान कमल दुसेजा ने कहा कि वरिष्ठ जनों का अनुभव और उनका सानिध्य समाज को सही दिशा देने में मील का पत्थर साबित होता है। श्री विनोद मेघानी जी जैसे कर्मठ व्यक्तित्व का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है। वरिष्ठ पत्रकार मोहन मदवानी ने भी श्री मेघानी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
श्री विनोद मेघानी जी ने इस पहल की सराहना करते हुए ‘सी जी क्राइम न्यूज’ की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और समस्त पत्रकारो जगत की उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी



