ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण कार्य: 30 ट्रेनें प्रभावित, यात्री सुविधा और स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा
बिलासपुर | 20 फरवरी, 2026दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण और स्टेशन की स्वच्छता को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा कार्य किया जाना है। स्टेशन की लाइन संख्या-06 (प्लेटफॉर्म नंबर-04) पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
यह कार्य 03 मई, 2026 से 22 मई, 2026 तक चलेगा। इस निर्माण से न केवल स्टेशन पर स्वच्छता का स्तर बढ़ेगा, बल्कि रेल परिचालन की दक्षता और संरचनात्मक सुरक्षा भी अधिक मजबूत होगी। इस कार्य के कारण कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:
1. पूर्णतः रद्द रहने वाली गाड़ियाँ
कार्य अवधि के दौरान निम्नलिखित ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चलेंगी:
- 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 03 से 22 मई तक रद्द।
- 18109 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस: 05 से 24 मई तक रद्द।
- डोंगरगढ़-गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर (68711/12): 03 से 22 मई तक रद्द।
- गोंदिया-इतवारी-गोंदिया पैसेंजर (68713/16): 03 से 22 मई तक रद्द।
- इतवारी-बालाघाट-इतवारी पैसेंजर (68714/15): 03 से 22 मई तक रद्द।
- रायपुर-इतवारी-रायपुर पैसेंजर (58205/06): 03 से 23 मई तक रद्द।
2. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ
रीवा-इतवारी एक्सप्रेस को गोंदिया के बजाय डाइवर्टेड रूट से चलाया जाएगा:
- 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (02 मई से 18 मई): जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-इतवारी होकर चलेगी।
- 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस (03 मई से 19 मई): इतवारी-बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर होकर चलेगी।
3. बीच में समाप्त (Short Terminate) होने वाली गाड़ियाँ
कई गाड़ियों को गोंदिया तक न ले जाकर उससे पहले ही समाप्त और वहीं से वापस रवाना किया जाएगा:
- बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231/32): दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी (दुर्ग में समाप्त)।
- मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस (12105/06): अंजनी एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी (अंजनी में समाप्त)।
- जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस (51707/08): बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- कटंगी/तिरोड़ी मेमू एवं डेमू गाड़ियाँ: तिरोड़ी/कटंगी से आने वाली सभी मेमू (68813, 68814, 68809, 68810, 68811, 68812) और डेमू (78803 से 78810 तक) ट्रेनें बिरसोला स्टेशन पर समाप्त होंगी और वहीं से वापस चलेंगी।



