ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
ऑपरेशन अमानत’’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल मदद के माध्यम से यात्रियों को किया जा रहा है मदद ।

बिलासपुर, 20 फरवरी, 2026 रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल यात्रियों, रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही साथ अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कर रही है । रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कर्तब्यनिष्ठा से जरूरतमंद यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ यात्रियों एवं उनके कीमती सामानों की सुरक्षा के किए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ऑपरेशन अमानत अभियान के तहत किए गए सराहनीय कार्यों किया गया गया है । रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के तीनों मंडलों

(बिलासपुर, रायपुर, नागपुर) द्वारा यात्री ट्रेनों और स्टेशनों में भूलवश छोड़े गए सामानों को ‘‘ऑपरेशन अमानत’’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा यात्रियों को सुपुर्द किया जाता है । रेलवे सुरक्षा बल को रेल मदद, ट्वीटर या अन्य माध्यमों से रेल यात्रियों के भूलवश छूटे सामानों की जानकारी सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को मिलती है, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में तैनात स्टाफ के द्वारा यात्रियों के दिए गए मोबाईल से संपर्क कर उनके ट्रेन नम्बर, कोच नम्बर या स्टेशनों की जानकारी प्राप्त कर अगले आने वाले रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट को सूचित किया जाता है, संबधित रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट द्वारा यात्री के द्वारा बताए अनुसार कोच/स्थान में पहुंचकर उनके छुटे हुए सामान को प्राप्त कर यात्री को सूचित किया जाता है और यात्री रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में पहुच कर अपने कीमती सामान को प्राप्त करता है । यात्रियों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा एवं धन्यवाद दिया जाता है । *रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा ‘‘ऑपरेशन अमानत’’ के तहत वर्ष-2024 में सुपुर्द किये गये यात्री सामानों की संख्या 1125 है, जिसका 2 करोड़ 42 लाख रुपये मुल्य था । इसी प्रकार वर्ष-2025 में सुपुर्द किये गये यात्री सामानों की संख्या 1180 है, जिसका 2 करोड़ 10 लाख मुल्य था ।




Mình thấy hb88 com có giao diện khá thân thiện nên dùng lần đầu cũng không bị khó hiểu. TONY06-16
66B hỗ trợ chuyển tiền giữa các sảnh – từ thể thao sang slot chỉ mất 1 click, không cần rút/nạp lại. TONY07-05