बिलासपुर जिलाध्यक्ष-शहर कांग्रेस सिद्धांशु मिश्रा ने राज्य के वित्त बजट 2026 को बताया घोर निराशा जनक।
शहर अध्यक्ष जी ने बताया कि यह बजट संकल्प का बजट नहीं अपितु “छत्तीसगढ़ को और पीछे ले जाने वाला बजट है”
खेतिहर किसान, मजदूर के साथ साथ शहर के माध्यम वर्ग के लोगो के लिए भी इस बजट में कुछ नही है,
एक तरफ जहां दूसरे प्रदेश अपनी प्रमुख शहरों को मेट्रो सिटीज से जोड़ने एयरपोर्ट का विस्तार कर रहे है वही बिलासपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट कम कर के उसे बंद करने की ओर सरकार कदम बढ़ाती दिख रही है, बिलासपुर अंबिकापुर जगदलपुर एयरपोर्ट अधोसंरचना के लिए मात्र 80 करोड़ की राशि यहां की जानता के साथ किसी छल से कम नहीं है।

प्रदेश की GDP 6.30 lac से 7.10 lac करोड़ करने और fiscal deficit को कम कर के 2.87% करने का केवल नया जुमला है, उसको धरातल पर उतारने के लिए सरकार के पास कोई ठोस योजना ही नही है, बस बचे हुए 4 ड्राई डे खतम कर के आबकारी रेवेन्यू बढ़ाना और प्रदेश की जल जंगल जमीन उद्योगपतियों को देकर किसी तरह प्रदेश का खर्चा चलाने वाली स्तिथि उत्पन्न हो रहीं है।
प्रतिव्यक्ति आय को 10.07% बढ़ाने का संकल्प , संकल्प नही केवल किसान की आय दुगना करने वाले जुमला जैसा एक और जुमला है,
AI और स्टार्ट अप को बढ़ावा देने की जो बात कही गई है वो असल में बताया गया है की पूरा का पूरा बजट चैट gpt और AI से निर्मित एक हवा महल बस है।
कुल मिलाकर प्रदेश की संपदा को निजी हाथों में सौंपने, जनता की सुरक्षा और किसान और मध्यम वर्ग को भगवान भरोसे छोड़ने का ये बजट है।



