कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने वाले 02 गुंडा बदमाशों पर कसी नकेल
बिलासपुर:पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दिशा-निर्देशानुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद व मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु थाना कोनी पुलिस द्वारा आज प्रभावी कार्रवाई की गई है।

थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार निगरानी रखते हुए पुलिस ने दो आदतन बदमाशों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति क्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- विशाल वर्मा पिता दिलहरण वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी- जलसो वर्मा मोहल्ला, थाना कोनी।
- दीप राज वर्मा पिता रामायण वर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी- जलसो काली मोहल्ला, थाना कोनी।
उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। थाना कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।



