आदतन शराब कोचिए पर रतनपुर पुलिस का प्रहार: भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर:जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशानुसार, अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आदतन कोचिए को घेराबंदी कर पकड़ा गया है।
कार्यवाही का विवरण:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक26/02/2026 को पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर ग्राम जाली की ओर रवाना हुई थी। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है।

पुलिस टीम ने ग्राम जाली मेनरोड पर घेराबंदी कर आरोपी संदीप कश्यप को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जप्ती
देशी शराब: 110 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 19.800 लीटर)
अनुमानित कीमत: ₹8,800/-
वाहन: परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल।
गिरफ्तार आरोपी:
संदीप कश्यप पिता सियाराम कश्यप (34 वर्ष), निवासी: हरनमुड़ी, थाना पाली, जिला कोरबा (छ.ग.)।
विशेष योगदान:
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रउपुअ आकाश चौधरी, प्र.आर. कौशल खूटे, आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे और संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



