बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल महावीर में जुआ खेलते 08 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाईन पुलिस और ACCU टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए होटल महावीर में चल रहे बड़े जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और होटल संचालक की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध भी मामला दर्ज किया है।

नगदी जप्ती: ₹1,44,000/- (एक लाख चौवालिस हजार रुपये)
गिरफ्तार आरोपी: 08 व्यक्ति (जुआरी) + 01 होटल संचालक
धाराएं: छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही।
घटना का विवरण:
थाना सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाईन पुलिस और ACCU टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की गई।

मौके पर 08 व्यक्ति ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। उनके पास से कुल ₹1,44,000/- नगद बरामद किए गए। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जुआ खेलने के लिए कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बुक कराया गया था। होटल संचालक एस.के. सिन्हा को इस गतिविधि की पूरी जानकारी थी और उसकी संलिप्तता पाए जाने के कारण उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
महेश सिंह (38 वर्ष) – कस्तूरबा नगर
हीरालाल पाल (41 वर्ष) – कस्तूरबा नगर
अक्की जायसवाल (28 वर्ष) – कस्तूरबा नगर
छोटू सिंह (20 वर्ष) – कस्तूरबा नगर
संदेश मसीह (40 वर्ष) – कस्तूरबा नगर
अनिल कुमार वर्मा (30 वर्ष) – कस्तूरबा नगर
आकाश भोई (39 वर्ष) – कस्तूरबा नगर
विशाल छाबड़ा (40 वर्ष) – शांति नगर
नोट: बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वाले संस्थानों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


