ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान एवं दीपप्रज्वलित की गई।

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर साफ-सफाई कर श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा परिसर दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, न्याय और समरसता स्थापित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर मोर्चा जिला महामंत्री अभिशेक बोले, सतीश सोनकर, कलेश्वर सूर्यवंशी, रमेश रात्रे, शुभम डहरिया, मनीश चौहान, बसंत गढ़ेवाल, नितेश बोले, आनंद मौर्य, जितेन्द्र सूर्यवंशी, नरेश ललपुरे, रमन, कर्रावीक भोगरेल, शिव कुमार, विमल मिश्रा, आर्यन खान, जयदीप सिंह भ्रामरा, आयुश चन्द्रा, नमन रात्रे, सागर सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. अंबेडकर जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।




Slot tại 66b có tính năng “lưu yêu thích” – bạn có thể đánh dấu những game hay để truy cập nhanh trong lần chơi tiếp theo. TONY05-28
Giao diện đẹp và tốc độ tải rất nhanh 888slot freebet TONY06-29