बिलासपुर में आधी रात को तांडव: रामायण चौक पर प्रदीप चौहान ने तोड़े दर्जनों घरों के बिजली मीटर, मोहल्ले में दहशत।
बिलासपुर | न्यायधानी के सरकंडा थाना अंतर्गत रामायण चौक क्षेत्र में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया। मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग 11:30 बजे प्रदीप चौहान नामक व्यक्ति ने क्षेत्र के कई घरों के बाहर लगे बिजली मीटरों को पत्थर और फरसे से मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त है।


प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के मुताबिक, आरोपी प्रदीप चौहान अचानक रामायण चौक की गलियों में निकला और बिना किसी कारण के एक के बाद एक घरों के बिजली मीटर तोड़ने लगा।
शोर सुनकर जब लोग घरों से बाहर निकले, तो आरोपी उन्हें भी डराने-धमकाने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी के सिर पर कानून का कोई खौफ नहीं था और वह सरेआम गुंडागर्दी कर रहा था। इस तोड़फोड़ के कारण कई घरों की बिजली गुल हो गई, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रामायण चौक के रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे अब रिहाइशी इलाकों में घुसकर सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने से भी नहीं कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि “रात 11:30 बजे की यह घटना है अगर अपराधियों में कानून का थोड़ा भी डर होता, तो वे इस तरह की हरकत को अंजाम देने की हिम्मत नहीं करते।”

अब देखना यह होगा कि बिलासपुर पुलिस इस मामले में क्या रुख अपनाती है। क्या आरोपी प्रदीप चौहान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा, या फिर वह इसी तरह खुलेआम घूमकर दोबारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देगा?



Điều tôi thích ở slot365 tải app là có nhiều trò chơi đa dạng nên trải nghiệm không bị nhàm chán. TONY05-22